धान रोपने जा रही महिला चाइनीज तार की चपेट में झुलसी, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

जहानाबाद के सैदीचक गांव में धान रोपते समय एक महिला बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई. गंभीर हालत के चलते उन्हें सदर अस्पताल से एम्स पटना रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

रतनी. प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद थाना अंतर्गत सैदीचक गांव में धान रोपने जा रही एक महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई. घायल महिला की पहचान धर्मेंद्र यादव की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

चाइनीज तार की चपेट में आने से झुलसी महिला

जानकारी के अनुसार, सविता देवी मंगलवार सुबह धान की रोपाई के लिए बधार जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में बिछे चाइनीज तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें मौके से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स पटना रेफर कर दिया. हालांकि परिजनों ने एम्स ले जाने के बजाय जहानाबाद के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

महिला की हालत पर डॉक्टरों की नजर

फिलहाल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है. परिजन उनकी हालत में सुधार की उम्मीद जता रहे हैं, जबकि चिकित्सक लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.


विज्ञापन
Avinash Kumar

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन