जहानाबाद: कैचेट फार्मास्युटिकल्स की ओर से डॉक्टर मीटिंग का आयोजन, ग्रामीण चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

उपस्थित ग्रामीण चिकित्सक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jehanabad doctors meeting: कैचेट फार्मास्युटिकल्स ने क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में कंपनी की नई और प्रभावी दवाओं की जानकारी दी गई और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Jehanabad doctors meeting: कैचेट फार्मास्युटिकल्स की ओर से आयोजित डॉक्टर मीटिंग में क्षेत्र के कई ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को कंपनी की नई एवं प्रभावी दवाओं की जानकारी देना तथा उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना था. इस अवसर पर कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विवेक कुमार ने उपस्थित सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम में कंपनी के एरिया मैनेजर लवकुश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे.

विज्ञापन

दवाओं की गुणवत्ता और उपयोग पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न दवाओं के उपयोग, उनकी गुणवत्ता, प्रभावशीलता एवं मरीजों को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही दवाओं के सही उपयोग और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उनके प्रयोग पर भी चर्चा की गई. उपस्थित चिकित्सकों ने दवाओं से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका कंपनी के अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में कैचेट फार्मास्युटिकल्स की ओर से सभी ग्रामीण चिकित्सकों को कलम एवं पैड भेंट कर सम्मानित किया गया. चिकित्सकों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की वैज्ञानिक एवं जानकारीपूर्ण बैठकें उनके ज्ञानवर्धन में सहायक होती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से चिकित्सकों को नई दवाओं और उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी मिलती है, जिसका लाभ मरीजों को बेहतर उपचार के रूप में प्राप्त होता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन