लोजपा रा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 26 Jun 2025 11:15 PM

विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (रा) द्वारा इस माह की 29 तारीख को राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. लोक जनशक्ति पार्टी (रा) द्वारा इस माह की 29 तारीख को राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी संजय सिंह का आगमन जहानाबाद विधानसभा में हुआ. महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप ने जिले के विभिन्न पंचायतों के धरमपुर, रघुनाथगंज, शकूराबाद, शाहपुर सहित तमाम गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया तथा बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने का सादर आमंत्रण दिया. डॉ इंदु कश्यप ने जनसंवाद के दौरान कहा कि यह समागम केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन होगा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक निरंतर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि सभी धर्मों और समुदायों के बीच लोकप्रिय और स्वीकार्य नेता हैं. उनके नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है. कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए डॉ. इंदु कश्यप ने आह्वान किया कि वे घर-घर, गांव-गांव जाकर चिराग पासवान जी के विचारों, पार्टी की नीतियों और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाएं. उन्होंने यह भी कहा कि यह समागम सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों को नई दिशा देने वाला होगा. कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने राजगीर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया. डॉ कश्यप ने विश्वास जताया कि 29 जून का यह आयोजन ऐतिहासिक सिद्ध होगा, जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और विस्तार मिलेगा. कार्यक्रम में लोजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष छोटे लाल पासवान जी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस पासवान, पवन कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन