जहानाबाद में फुट ओवरब्रिज छोड़ पटरी पार कर रहे यात्री, हर दिन हादसे को दे रहे दावत

Updated:
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पार करते यात्री | Prabhat Khabar Network

रेलवे ट्रैक पार करते यात्री

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है. यात्री फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं. इससे हर दिन बड़े हादसे का खतरा बना रहता है.

विज्ञापन

जहानाबाद. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री लगातार रेल सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही सैकड़ों यात्री फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं. इस लापरवाही से हर दिन बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है.

चलती और खड़ी ट्रेनों के बीच भी कर रहे ट्रैक पार

स्टेशन पर कई बार ट्रेन आने के दौरान भी लोग पटरियां पार करते नजर आते हैं. इतना ही नहीं, जब एक्सप्रेस या मालगाड़ी सिग्नल के इंतजार में खड़ी रहती है तो कई यात्री ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय ट्रेन के नीचे से निकलने का भी जोखिम उठाते हैं. इसके बावजूद कई लोग अपनी आदत बदलने को तैयार नहीं हैं.

फुट ओवरब्रिज होने के बाद भी नहीं कर रहे उपयोग

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं, लेकिन अधिकांश यात्री उनका उपयोग नहीं करते. भारी सामान लेकर भी लोग सीधे पटरियां पार करते देखे जाते हैं. पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, फिर भी लापरवाही कम नहीं हो रही है.

आरपीएफ ने नियमों का पालन करने की अपील की

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रेनों के आगमन से पहले लगातार उद्घोषणा कर यात्रियों को ट्रैक पार नहीं करने की चेतावनी दी जाती है. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर दो फुट ओवरब्रिज उपलब्ध हैं, फिर भी लोग नियमों की अनदेखी करते हैं. रेल अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन