Railway News: पटना सिंगरौली एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने AC डिब्बों के शीशे तोड़े, मूकदर्शक बनी रही RPF

Updated:
विज्ञापन
Railway News: पटना सिंगरौली एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने AC डिब्बों के शीशे तोड़े, मूकदर्शक बनी रही RPF

Railway News: पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर उपद्रवियों ने AC डिब्बों पर पत्थरबाजी की है. इस घटना में कई एसी बोगी के शीशे टूट गए है. इसके साथ कई यात्रियों की गंभीर चोटें आयी हैं.

विज्ञापन

Railway News: पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन(13350) पर बुधवार को उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें एसी डिब्बों के कई शीशे तोड़ डाले. अचानक हुई पत्थरबाजी से ट्रेन के भीतर हड़कंप मच गया. इस पत्थरबाजी में करीब कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है. घटना तारेगणा(मसौढ़ी) स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद की है.

RPF से नोक झोंक के बाद हमला

यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों का ट्रेन पर सवार RPF के दो जवानों से नोंक झोंक हुई थी, जिसके बाद उपद्रवियों ने वैक्यूम मारकर ट्रेन रोकी उसके बाद ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस पत्थरबाजी की घटना में यात्रियों को भीषण चोटें आई है. वहीं ट्रेन में मौजूद RPF के जवान मूकदर्शक बन नजारा देखते रह गए. यात्रियों का आरोप है कि आग्रह करने पर भी RPF के जवानों ने उपद्रवियों को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की.

आए दिन ट्रेन का वैक्यूम मार उपद्रवी करते हैं मनमानी

पटना गया रेलवे लाइन पर आए दिन वैक्यूम मारकर उपद्रवियों द्वारा मनमानी की जाती है. डर के कारण ट्रेन के यात्री उनका मुकाबला नहीं कर पाते, जिससे महिलाओं और डेली पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Also Read: Bihar News: बिजली के तार की चपेट में आने से गया के दो बच्चों सहित चार की मौत, नवादा के नादरीगंज में हुई घटना

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन