शिविर आयोजित कर सुनी गयीं लोगों की जनसमस्याएं

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 19 Apr 2025 11:23 PM

विज्ञापन

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों विशेष शिविर सरकार आपके द्वार हर टोला हर परिवार हर सेवा के तहत शनिवार को घोसी प्रखंड क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

घोसी. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों विशेष शिविर सरकार आपके द्वार हर टोला हर परिवार हर सेवा के तहत शनिवार को घोसी प्रखंड क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. इस सिलसिले में बीडीओ सरिता कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को रोस्टर के अनुसार विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रखण्डस्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर सरकार द्वारा चलायेे जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे. साथ ही विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन भी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रखण्ड प्रशासन बेहद सजग है और इसका मुख्य उद्देश्य महादलित टोलों का विकास कर समाज को मुख्य धारा से जोड़ना है. बीडीओ ने बताया कि विशेष विकास शिविर में राशनकार्ड, उज्ज्वला योजना, शिक्षा, आंगनबाड़ी केन्द्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा, कौशल विकास, मुख्यमंत्री निश्चय एवं सहायता भता योजना, इ-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बुनियादी केंद्र, नल जल योजना, पक्की नाली गली, मनरेगा, जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिजली, सतत जीविकोपार्जन, स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान की जानकारी महादलित टोलों में दी गयी. साथ ही जनसमस्याओं को सुनी गयी. उन्होंने बताया कि सम्बन्धित पंचायत के विकास मित्रों को गूगल शीट भी भरने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने बताया कि शनिवार को शाहपुर पंचायत के गंधार मठ गांव स्थित सामुदायिक भवन, भारथु, साहोबिगहा एवं लखावर पंचायत में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही ग्राम पंचायत परावन एवं कुर्रे में महिला संवाद का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार अधिकार के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि महिला संवाद में ग्रामीण स्तर पर सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन