Jehanabad : कल से 16 अक्तूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जायेगा पोषण माह

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कल से 16 अक्तूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जायेगा पोषण माह

जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य पोषण माह और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन की रणनीति तैयार करना था.

विज्ञापन

अरवल.

जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य पोषण माह और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन की रणनीति तैयार करना था. इस दौरान स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, नगर परिषद और जीविका समेत सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह के आठवें चरण के अंतर्गत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान पोषण परामर्श, अनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार की जानकारी, बच्चों व माताओं की स्वास्थ्य जांच सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी. इसके अतिरिक्त “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार ” नामक विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक चलाया जायेगा.

अभियान में एनसीडी स्क्रीनिंग, एएनसी जांच, एचपीवी वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसी सेवाएं दी जाएंगी. साथ ही कस्तूरबा विद्यालयों और कन्या उच्च विद्यालयों में आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की जायेगी. लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान, श्रमदान और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन