76 दिनों बाद भी लापता बच्चे का नहीं मिला सुराग
Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 21 Aug 2025 10:16 PM
नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी ऊंटा इलाके से एक बच्चे के गायब हुए 76 दिन बीत गये हैं, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है जिससे परिजनों में अनहोनी की आशंका सता रही है.
महिला पर गंभीर आरोप : लापता बच्चे के पिता ने महिला कुंती देवी पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा है कि महिला हमेशा अपना ठिकाना बदलते रहती है. कोई भी काम नहीं करती है. संदिग्ध गतिविधि में शामिल रहती है. बच्चे के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें आशंका है कि महिला अपने बच्चे को बहला -फुसला कर किसी व्यक्ति के हाथों बेच दिया है. परिजन का आरोप है कि जिस समय बच्चा गायब हुआ था उस समय अगर पुलिस सक्रिय होती तो बच्चा मिल सकता था लेकिन पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बच्चे को बरामद करने में लापरवाही बरती, जिसका नतीजा यह हुआ कि अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पिता ने बताया है कि कांड दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो डीजीपी के पास गुहार लगाया जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था. कई दिन गुजारने के कारण सार्वजनिक जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल नहीं हो पाई एवं कई सबूत मिट चुके थे जिससे कांड का खुलासा हो सकता था. इधर कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पीएम के आगमन को लेकर गया में ड्यूटी लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










