Jehanabad : 16 अक्टूबर तक जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय पोषण माह

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : 16 अक्टूबर तक जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय पोषण माह

भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह-2025 का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिले में किया जायेगा.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह-2025 का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिले में किया जायेगा. यह कार्यक्रम पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस द्वारा बताया गया कि इस वर्ष पोषण माह के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जायेगी. पोषण माह 2025 का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों तथा समुदाय के अन्य सदस्यों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है. इस दौरान समुदाय आधारित विभिन्न गतिविधियों पंचायत बैठकों, महिला समूहों, युवा समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं स्थानीय पदाधिकारियों के सहयोग से पोषण संबंधी संदेशों का प्रभावी प्रसार किया जायेगा. विशेष पहल के तहत पुरुष देखभालकर्ताओं की सहभागिता को बढ़ावा दिया जायेगा तथा पोषण चैंपियनों की प्रेरणादायी कहानियों को भी सामने लाने का प्रयास किया जायेगा, जिससे समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकें.

जिला प्रशासन ने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं सामुदायिक संगठनों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के हर घर तक संतुलित आहार, स्वास्थ्य और पोषण का संदेश पहुंचे और एक कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन