Jejanabad News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्यसभा सीट की मांग पर जतायी राय

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 25 Dec 2025 10:31 PM

विज्ञापन

सदर प्रखंड के बसंतपुर गांव में शिक्षाविद एसके सुनील के पिताजी के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे हम संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत की.

विज्ञापन

रतनी. सदर प्रखंड के बसंतपुर गांव में शिक्षाविद एसके सुनील के पिताजी के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे हम संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्यसभा सीट की मांग को लेकर हो रहे हल्ले पर उन्होंने पहले ही अपने बेटे एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को बताया था कि किसी को मांग रखना नहीं आता है. अब जब राज्यसभा का चुनाव होने वाला है और सीटें लगभग तय हो चुकी हैं, ऐसे में उन्हें भी एक सीट मिलनी चाहिए. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया था कि उन्हें दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट मिलेगी, लेकिन केवल एक लोकसभा सीट मिली. इसके बावजूद उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें अच्छा मंत्रालय मिला, जिससे वे संतुष्ट हैं. लेकिन अब राज्यसभा की बात आई है तो उनका कहना है कि उन्हें भी यह अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि घर में मांग नहीं की जाएगी तो सीट कैसे मिलेगी, इसलिए उचित समय पर अपनी मांग रखना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन