पोखवां में पइन में डूबने से युवक की हुई मौत

शकुराबाद थाना क्षेत्र के पोखवां गांव स्थित पइन में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक गया जिले के मऊ थाना अंतर्गत सूपटा गांव निवासी बुद्ध लाल शर्मा का पुत्र सुजीत कुमार (35 वर्ष) बताया जाता है.
रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के पोखवां गांव स्थित पइन में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक गया जिले के मऊ थाना अंतर्गत सूपटा गांव निवासी बुद्ध लाल शर्मा का पुत्र सुजीत कुमार (35 वर्ष) बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक अपने भाई के ससुराल पोखवां में बीते कई वर्षों से रह रहा था. उक्त युवक हाथ-पैर से दिव्यांग भी था, वह धान सोहनी कर रहे मजदूर का नाश्ता लेकर खेत पर गया था, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो घर के लोग चिंतित हो गए और उसको खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया. हालांकि खोजबीन करने के क्रम में जैसे ही पइन के समीप पहुंचे तो उसका शर्ट पइन के पास रखा हुआ था, जिससे परिजनों को शंका हुआ और पइन में खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया. खोजबीन के क्रम में उसका शव पइन से बरामद कर लिया गया, वहीं इसकी सूचना शकुराबाद थाने को दी गयी. मखमिलपुर गांव में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या करपी. स्थानीय थाना क्षेत्र के मखमिलपुर गांव निवासी 22 वर्षीय रोशन कुमार ने रविवार की रात आत्महत्या कर ली. रात में गौशाला में जाकर छप्पर की बांस से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नशेड़ी था तथा विभिन्न प्रकार की नशा का सेवन करता था. ग्रामीणों का कहना है कि वह ब्राउन शुगर का भी आदि था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




