ePaper

लिफ्ट की खाली जगह में गिरने से मॉल के कर्मी की गयी जान

Updated at : 28 Sep 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
लिफ्ट की खाली जगह में गिरने से मॉल के कर्मी की गयी जान

शहर के होरिलगंज मोहल्ले में हाल ही में खोले गये वी2 मॉल में शनिवार की सुबह निर्माणाधीन लिफ्ट के खाली जगह में गिरने से एक कर्मी की मौत हो गयी. पटना जिले के खुसरूपुर का रहने वाला सुरेश सिंह बताया जाता है.

विज्ञापन

जहानाबाद. शहर के होरिलगंज मोहल्ले में हाल ही में खोले गये वी2 मॉल में शनिवार की सुबह निर्माणाधीन लिफ्ट के खाली जगह में गिरने से एक कर्मी की मौत हो गयी. पटना जिले के खुसरूपुर का रहने वाला सुरेश सिंह बताया जाता है. वह किसी थर्ड एजेंसी के थ्रू वी2 मॉल में काम कर रहा था. हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत गिरने से नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गयी है. वी2 मॉल कर्मियों के दौर बताया गया कि शनिवार की सुबह-सुबह सुरेश शौच के लिए जा रहा था, तभी माल के निर्माणाधीन लिफ्ट के खाली जगह में ऊंचाई से गिर गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. माॅल के गार्ड ने अन्य कर्मचारियों और मैनेजर को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर आकर लाश को अपनी कब्जे में ले लिए और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक सुरेश सिंह के परिजन जहानाबाद पहुंचे इसके बाद उन लोगों ने मॉल में भारी हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है दुर्घटना के कारण उसकी मौत नहीं हुई है आनन-फानन में लाश का पोस्टमार्टम करा दिया गया. सुरेश के परिजनों ने मॉल में घुसकर काफी बवाल काटा उन्होंने माल के कर्मियों के साथ मारपीट की और जबरन मॉल बंद कर दिया. इसके बाद वे लोग माल के सामने ही पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 83 को जाम कर दिया और हत्यारों को सजा देने तथा मुआवजे की मांग करने लगे. इस मामले में नगर थाना प्रभारी आदित्य के विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझा बूझकर सड़क जाम से उन्हें हटाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके द्वारा आवेदन दिये जाने पर पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी. मुआवजे के लिए अंचल अधिकारी से बात की जायेगी इसके बाद परिजन सड़क जाम हटाने पर राजी हुए. पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को शौप दिया गया है. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के द्वारा आवेदन दिये जाने पर जांच कर कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन