Jehanabad : बिहार बंद के आह्वान को लेकर महागठबंधन दल के नेताओं ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बिहार बंद के आह्वान को लेकर महागठबंधन दल के नेताओं ने की बैठक

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से खोजे जा रहे विभिन्न प्रकार के कागजातों को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने इसे पुरजोर विरोध करते हुए भारत सरकार पर देश के नागरिकों को नागरिकता समाप्त करने के आरोप लगाते हुए आगामी नौ जुलाई को बिहार बंद करने का आह्वान किया है.

विज्ञापन

कुर्था . मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से खोजे जा रहे विभिन्न प्रकार के कागजातों को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने इसे पुरजोर विरोध करते हुए भारत सरकार पर देश के नागरिकों को नागरिकता समाप्त करने के आरोप लगाते हुए आगामी नौ जुलाई को बिहार बंद करने का आह्वान किया है. इस मौके पर कुर्था विधानसभा के राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक शिवबचन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के इशारे पर भारत निर्वाचन आयोग तमाम प्रकार के अर्चन लगा रही है जिससे भारत के लोगों को नागरिकता समाप्त की जाए. इसी के उद्देश्य से लोगों से तमाम प्रकार के कागजात खोजे जा रहे हैं, जिसका महागठबंधन पुरजोर तरीके से विरोध करता है. उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर आगामी 9 जुलाई को पूरा बिहार बंद रहेगा जिसमें विभिन्न जाति के लोग स्वेच्छा से इस बंद को समर्थन करेंगे. खास कर व्यावसायिक वर्ग के लोग इस बंद में अपना आम भागीदारी निभाएं, ताकि आने वाले दिनों में लोगों की नागरिकता समाप्त न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन