Jehanabad : ट्रेन से गिरकर युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : ट्रेन से गिरकर युवक घायल

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन तथा कोर्ट हॉल्ट के बीच विशुनगंज मुहल्ले के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन तथा कोर्ट हॉल्ट के बीच विशुनगंज मुहल्ले के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल व्यक्ति कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था. इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन