Jehanabad : कलेर में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कलेर में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

एसपी डॉ इनामुल हक मेग्नू के निर्देश पर एलटीएफ एवं महेंदिया पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

कलेर. एसपी डॉ इनामुल हक मेग्नू के निर्देश पर एलटीएफ एवं महेंदिया पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी अभियान में उसरी बाजार से एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो देसी शराब की कारोबार करती थी. इस मामले में पुलिस ने बताया कि उसरी बाजार की रहने वाली मुन्नी देवी उम्र 45 वर्ष पति दशरथ चौधरी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वही मौके से शराब का इस्तेमाल करने वाले लोग पुलिस को देखते ही फरार होने में सफल रहे. ज्ञात हो कि महेंदिया पुलिस एवं एलटीएफ के संयुक्त छापेमारी अभियान से शराब माफिया एवं उसका इस्तेमाल करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन