Jehanabad : बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक हुए घायल

इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को मीराबिगहा गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं.

विज्ञापन

घोसी. इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को मीराबिगहा गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. जख्मी युवक नारायणबिगहा गांव के अरविंद यादव व सेरथुआ गांव के श्रीकांत कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि जख्मी अरविंद यादव मीराबिगहा गांव से अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर नारायणबिगहा वापस आ रहे थे. जबकि श्रीकांत कुमार घोसी बाजार से अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर सेरथुआ गांव जा रहे थे तभी घोसी-इस्लामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर मीराबिगहा गांव के समीप दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया, फिर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज कराने के लिए दोनों जख्मी युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि अरविंद यादव को गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन