Jehanabad : चौकीदारों को पढ़ाया गया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

Published by :MINTU KUMAR
Published at :13 Apr 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : चौकीदारों को पढ़ाया गया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के चौकीदारों व दफादारों को कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बैठक आयोजित कर कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया.

विज्ञापन

कुर्था

. स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के चौकीदारों व दफादारों को कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बैठक आयोजित कर कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी है, इसको लेकर अपने-अपने क्षेत्र में वैसे शराब तस्कर, शराबियों पर पैनी नजर बनाये रखें, जो चोरी-चुपके शराब की बिक्री या शराब के सेवन करने में लिप्त हैं. वैसे लोगों को चिन्हित कर थाने को सूचना दें, ताकि उसे पर कार्रवाई की जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी चौकीदार व वफादार ड्रेस कोड का पालन करना सुनिश्चित करें. साथ ही अपने-अपने गांव में वैसे संदिग्ध व्यक्ति जिसे लगे कि वह कोई अनजान व्यक्ति है, इसकी सूचना तत्काल थाने को दें. वहीं उन्होंने क्षेत्र में तमाम प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के दौरान शराब धंधेबाज पर भी नजर बनाए रखें. वहीं अपने-अपने क्षेत्र से तमाम प्रकार की जानकारियां थानाध्यक्ष को दें. इस मौके पर चौकीदार दफादार संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार अकेला उर्फ दारा सिंह, कमल यादव, उमाकांत सिंह, विनोद यादव, समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के चौकीदार व दफादार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन