ePaper

Jehanabad : नीलाम पत्र से संबंधित वादों के निष्पादन में लाएं तेजी

Updated at : 21 May 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : नीलाम पत्र से संबंधित वादों के निष्पादन में लाएं तेजी

राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा 19 से 25 मई तक वारंट सप्ताह के रूप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा 19 से 25 मई तक वारंट सप्ताह के रूप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह सप्ताह वॉडी वारंट एवं डिस्ट्रेस वारंट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर समर्पित है. विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित राजस्व वादों में तेजी लाना, अधिक से अधिक वॉडी व डिस्ट्रेस वारंट निर्गत करना एवं संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तामिला सुनिश्चित करना है. साथ ही जिलास्तर पर लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उच्च मांग वाले मामलों का चिह्नाकन कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है. डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर बुधवार को एडीएम ब्रजेश कुमार द्वारा सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें पुराने एवं उच्च वसूली वाले मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया. इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के विभागों से संबंधित वसूली की राशि को संबंधित रेमिटेंस शीर्ष में जमा कराने के लिए स्पष्ट निर्देश भी दिया गया हैं. इस अवधि में रजिस्टर-9 एवं रजिस्टर-10 के मिलान की प्रक्रिया को तेज करने, विशेष रूप से ग्रामीण बैंकों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए भी समीक्षा की जा रही है. जिला नीलम पत्र पदाधिकारी शशांक द्वारा बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य राजस्व वसूली की गति को बढ़ाना, न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाना तथा शासन के प्रति नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन