जहानाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली पिता की जान, पुत्र गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद सदर अस्पताल में घायल बच्चे का इलाज जारी
Jehanabad News: जहानाबाद के वीर्रा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार पिता की मौत हो गई, पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम किया.
जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर्रा मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.
साइकिल से स्टेशन जा रहे थे पिता-पुत्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकौना गांव निवासी रामविनोद पासवान अपने पुत्र के साथ साइकिल से स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि रामविनोद पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल को अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. घायल बच्चे की पहचान सोनू-मोनू के रूप में हुई है.
हादसे के बाद ग्रामीणों का सड़क जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. मौके पर पहुंची मखदुमपुर थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.
Jehanabad News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामविनोद पासवान की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










