जहानाबाद में चाचा-भतीजा हत्याकांड पर बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड; SIT गठित, कुर्की जब्ती की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Jahanabad News: जहानाबाद चाचा-भतीजा हत्याकांड मामले में लापरवाही पर भेलावर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और इंस्पेक्टर स्तर पर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस ने फरार अपराधियों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छापेमारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने मुन्ना कुमार और उनके भतीजे शिवम उर्फ गोलू हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर भेलावर थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना के बाद मुन्ना कुमार के शव को जहानाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, जिसके बाद अंतिम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इससे पहले परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-22 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था.

जहानाबाद के चाचा-भतीजा हत्याकांड में भेलावर थाना प्रभारी सस्पेंड, SIT बनाकर अपराधियों की अरेस्टिंग के लिए छापेमारी तेज

दोनों मामलों की जांच इंस्पेक्टर स्तर पर

एसपी ने बताया कि मुन्ना कुमार और शिवम उर्फ गोलू हत्याकांड दोनों की जांच अब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी करेंगे. मामले की निगरानी घोसी डीएसपी करेंगे ताकि जांच में तेजी लाई जा सके.

SIT गठित, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

थाना प्रभारी पर कार्रवाई के बाद जाम हुआ खत्म

भेलावर थाना प्रभारी के निलंबन की घोषणा के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने एनएच-22 से जाम हटा लिया. इसके बाद इलाके में स्थिति सामान्य हो गई.

ALSO READ: जहानाबाद में भतीजे की हत्या के बाद चाचा पर भी हमला, इलाज के दौरान मौत, गुस्साए परिजनों ने पटना – गया एनएच किया जाम

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन