जहानाबाद के चाचा-भतीजा हत्याकांड में भेलावर थाना प्रभारी सस्पेंड, SIT बनाकर अपराधियों की अरेस्टिंग के लिए छापेमारी तेज

Updated:
विज्ञापन

एनएच 22 पर मौजूद प्रशासन

Jahanabad Double Murder Case : जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने मुन्ना कुमार और पूर्व में उसके भतीजे शिवम उर्फ गोलू की हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में भेलावर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर छापेमारी तेज कर दी गई है.

विज्ञापन

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
Jahanabad Double Murder Case : जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने मुन्ना कुमार और पूर्व में उसके भतीजे शिवम उर्फ गोलू की हत्याकांड के मामले में भेलावर थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह की लापरवाही को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. एसपी ने बताया कि पूर्व में भेलावर थाना का इलाका शांत रहा है, किंतु पिछले महीने से इस क्षेत्र में अशांति बढ़ी है. उन्होंने बताया कि रविवार की शाम मुन्ना कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिनकी इलाज के क्रम में पटना में मृत्यु हो गई है. यह मामला पिछले महीने मुन्ना कुमार के भतीजे शिवम उर्फ गोलू की हत्या से जुड़ा हुआ है. पिछले महीने गोलू की हत्या कर दी गई थी, वही लोग इस हत्याकांड में भी शामिल प्रतीत हो रहे हैं.

इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दोनों केस का होगा इन्वेस्टिगेशन

एसपी ने बताया कि पूर्व के मामले में भेलावर थाने में कांड दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है. मुन्ना कुमार की हत्या के मामले में आवेदन आने पर तदनुरूप कार्रवाई की जाएगी. दोनों हत्याकांड का इन्वेस्टिगेशन अब इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी करेंगे. घोसी के डीएसपी इस पूरे मामले पर निगरानी रखेंगे.

एसआईटी गठित कर छापेमारी शुरू, होगी कुर्की-जब्ती

इस मामले में एसआईटी का गठन कर विभिन्न स्थानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने चेतावनी दी है कि अगर अपराधी पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों ने एनएच 22 से हटाया जाम, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव

इधर, एसपी के द्वारा भेलावर थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की घोषणा के बाद मुन्ना के परिजन व आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 से अपना जाम हटा दिया. इसके बाद पुलिस ने मुन्ना के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है.

ALSO READ: अरवल हादसे में बुझ गया अमहारा का चिराग, ऋषांक समेत चार युवकों की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन