जहानाबाद शहर से हटेगा अवैध अतिक्रमण, एनएच-22 पर लगेंगे साइनेज; वाणावर जाने वाले पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News

समीक्षा बैठक करती डीएम

Jehanabad News : जहानाबाद डीएम ने एनएच-22 से अवैध अतिक्रमण हटाने, वाणावर पर्यटक स्थल तक पहुंच के लिए साइनेज लगाने और रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं. इससे यातायात और पर्यटन सुविधाओं में सुधार होगा.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News : जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में एनएच-22 पर साइनेज लगाने, शहर से अवैध अतिक्रमण हटाने तथा रेलवे अंडरपास में जलजमाव के कारण होने वाली जाम की समस्या के समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्यटन सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

वाणावर जाने वाले पर्यटकों के लिए लगेंगे साइनेज

डीएम ने कार्यपालक अभियंता, एनएच-22 को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक स्थानों पर साइनेज लगाए जाएं. विशेष रूप से बराबर एवं वाणावर पर्यटन स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाने को कहा गया, ताकि पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

अवैध अतिक्रमण हटाने की होगी कार्रवाई

बैठक में कार्यपालक अभियंता, एनएच-22 को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे किए गए अवैध निर्माणों की पहचान कर सूची तैयार करने तथा कार्रवाई की तिथि निर्धारित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसके आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी और थाना पुलिस के समन्वय से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा.

रेलवे अंडरपास से जलजमाव हटाने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने रेलवे अंडरपास में जलजमाव के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम पर चिंता जताई. उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित रूप से पानी की निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अंडरपास में जलभराव की समस्या समाप्त हो और आवागमन सुचारु बना रहे.

यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर

बैठक में स्पष्ट किया गया कि शहर में यातायात को व्यवस्थित बनाने, पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने और जाम की समस्या कम करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें : बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन