बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का मनाया गया स्थापना दिवस

63 Rashtriya Rifles : दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट सेंटर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर वीर स्मृति स्थल पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और जम्मू-कश्मीर में बटालियन के शौर्य एवं योगदान को याद किया गया.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
63 Rashtriya Rifles Bihar : बिहार रेजीमेंट सेंटर में मंगलवार को 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का 22वां स्थापना दिवस (स्थापना वर्ष 2004) धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बटालियन के गौरवशाली इतिहास, वीरता और राष्ट्रसेवा में उसके योगदान को याद किया गया. साथ ही देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

2004 में हुआ था बटालियन का गठन

63वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की स्थापना 30 जून 2004 को कर्नल आनंद भूषण के नेतृत्व में की गई थी. इस बटालियन का गठन विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंसर्जेंसी और काउंटर टेररिज्म अभियानों के लिए किया गया था. बिहार रेजीमेंट के अंतर्गत गठित चौथी राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन होने के कारण इसे ‘द फोर्थ डाइमेंशन’ के नाम से भी जाना जाता है.

आतंकवाद विरोधी अभियानों में निभाई अहम भूमिका

बटालियन ने जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है. बटालियन के जवानों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से कई सफल अभियान संचालित किए. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बटालियन और सैनिकों को अनेक वीरता पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुए हैं.

वीर स्मृति स्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार रेजीमेंट सेंटर स्थित वीर स्मृति स्थल पर विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. समारोह में देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बटालियन के वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया.

इस अवसर पर बिहार रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा, लेफ्टिनेंट कर्नल आर.सी. खोत, सूबेदार मेजर नारायण प्रधान सहित बड़ी संख्या में जेसीओ और जवान उपस्थित रहे.

Also Read: सीवान में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, एक भाई कोमा में, पत्नी सहित 4 घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन