जहानाबाद में ‘जी राम जी’ योजना रद्द करने हेतु, मजदूरों का शक्ति प्रदर्शन, 10 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

**कैप्शन:** समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करते खेतिहर मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता
Jehanabad News: जहानाबाद में खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने ‘जी राम जी’ योजना रद्द करने, मनरेगा, राशन, पेंशन और अन्य 10 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News: जहानाबाद में बिहार प्रान्तीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने 10 सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की.
‘जी राम जी’ योजना रद्द करने की उठाई मांग
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ योजना किए जाने का विरोध किया और इसे रद्द करने की मांग की. साथ ही मनरेगा कानून को पूरी तरह लागू करते हुए साल में 200 दिन रोजगार, 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की मांग रखी.
राशन, पेंशन और स्मार्ट मीटर का भी उठा मुद्दा
यूनियन ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत प्रत्येक परिवार को 35 किलो अनाज देने, कटे हुए राशन कार्ड दोबारा जोड़ने, स्मार्ट मीटर हटाने, बिजली बिल वृद्धि पर रोक लगाने और हर घर नल-जल योजना को दुरुस्त करने की मांग की. इसके अलावा वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की भी मांग उठाई गई.
महिला सुरक्षा और दलितों के न्याय की मांग
प्रदर्शन के दौरान बेगूसराय में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, नालंदा में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की निंदा और राजगीर में दो दलित युवकों की हत्या की न्यायिक जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई.
मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.
ALSO READ: बिहार में सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, जानें नए रेट और किसे मिलेगा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










