Jehanabad : जनता दरबार में भूमि विवाद सहित अन्य मामलों की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : जनता दरबार में भूमि विवाद सहित अन्य मामलों की हुई सुनवाई

लोक प्रशासन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में तथा सार्थक कदम उठाते हुए समाहरणालय परिसर के सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. लोक प्रशासन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में तथा सार्थक कदम उठाते हुए समाहरणालय परिसर के सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न अंचलों से आये आम नागरिकों ने अपनी व्यथाओं और समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखा. जनता दरबार में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी जटिलताएं, बंदोबस्त एवं भूमि-अर्जन संबंधी मामले, नल-जल योजना , आयुष्मान भारत योजना के कार्ड निर्माण, बिजली आपूर्ति बाधा, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक विवाद, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें शामिल थीं. डीएम ने प्रत्येक परिवाद को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया. कई मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आने वाले मामलों को पंजीकृत करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई प्रारंभ की गई है, वहीं अधिनियम से बाहर के मामलों को भी शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. जनता दरबार में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारीगण डीडीसी धनंजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद, एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता चांदनी कुमारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी, आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रचना, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक पूनम कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक माला कुमारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिता सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन