Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते चार धराये

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते चार धराये

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते चार पुरूष यात्री को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते चार पुरूष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये यात्रियों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा कर रहे चार पुरूष यात्री पकड़े गये हैं जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.

छापेमारी कर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

काको. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने छोटकी मुरारी गांव में छापेमारी कर एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि गुप्त सूचना पर छोटकी मुरारी में छापेमारी कर मिथिलेश दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. मिथिलेश दास पर न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन