Jehanabad : 30 लीटर महुआ शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : 30 लीटर महुआ शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

एसपी डॉ इनामुल हक मैगनु के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत मानिकपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 30 लीटर महुआ निर्मित शराब के साथ पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कुर्था. एसपी डॉ इनामुल हक मैगनु के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत मानिकपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 30 लीटर महुआ निर्मित शराब के साथ पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मानिकपुर अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत मानिकपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से नरेश मांझी, रमाकांत मांझी, पन्नालाल मांझी व नागेश्वर मांझी के पास से 22.50 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई. साथ ही मानिकपुर मुसहरी से सूर्यदेव दास के घर से 8.50 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद किया गया. इसके बाद इन पांचों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गयी. छापेमारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष के अलावा कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन