Jehanabad : पांच न्यायाधीशों को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पांच न्यायाधीशों को दी गयी विदाई

ार एसोसिएशन द्वारा जिला व्यवहार न्यायालय में पांच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भावभीनी विदाई दी गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

बार एसोसिएशन द्वारा जिला व्यवहार न्यायालय में पांच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भावभीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने समारोह में विदाई गीत गाकर न्यायाधीशों के सम्मान में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बताते चलें कि जिला जज बृजेश कुमार के उपस्थिति में बार एसोसिएशन के पुस्तकालय सभागार में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गिरीजानंदन प्रसाद के अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्ष ने सभी पांच न्यायाधीश को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर उनको विदाई दिया, अध्यक्ष ने पांचों न्यायाधीश की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान न्यायिक प्रक्रिया में सुधार और सहयोग की भावना थी, सभी अपर सत्र न्यायाधीश कौशल और उच्च प्रतिभा के धनी है, वे लोग जहां जायेंगे नाम कमायेंगे. बताते चलें कि पांचों न्यायाधीशों को जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में उनके कार्यकाल की अवधि पूरा हो जाने के बाद उनका तबादला दूसरे जिला अदालतों में किया गया, जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिंदिता सिंह, द्वितीय जावेद अहमद खान, षष्टम रश्मि, उत्पाद न्यायाधीश प्रथम पुष्पम कुमार झा, उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय राकेश कुमार प्रथम का तबादला दूसरे अदालतों में किया गया है. आज उनका जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में आखिरी कार्य दिवस था. वहीं व्यवहार न्यायालय के कांफ्रेंस हॉल में जिला लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभी अपर लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक के द्वारा सभी पांच अपर सत्र न्यायाधीशों को पुष्पों की माला एवं अंगवस्त्र देकर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया. लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं सभी विशेष लोक अभियोजक, सरकारी अधिवक्ता के द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कामना किया कि आप पुनः एक बार उच्च पदों पर विराजमान होकर इस जिले में पदस्थापित होकर आये. विदाई समारोह के मौके पर सैंकडों अधिवक्ताओं के द्वारा पुष्पों की माला पहनाकर सभी न्यायाधीशों को भावभीनी विदाई दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन