Jehanabad : अज्ञात वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
Author Mintu kumar
Updated:
विज्ञापन

लोदीपुर ओवरब्रिज के निकट रविवार को वाहन से कुचलकर एक बुजूर्ग की मौत हो गयी.
विज्ञापन
जहानाबाद. लोदीपुर ओवरब्रिज के निकट रविवार को वाहन से कुचलकर एक बुजूर्ग की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. पुलिस को उक्त स्थल से करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला है. जो किसी वाहन से कुचले जाने की ओर इंगित कर रहा है. व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल डाला है जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है.
काको में पुलिस ने हंगामा मचाते शराबी को पकड़ा
काको. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराबियों तथा नशेड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में भेलावर ओपी की पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे में हंगामा मचाते पकड़ा है. पकड़ा गया व्यक्ति बढ़ौना गांव निवासी राहुल कुमार बताया जाता है. मामले में ओपी प्रभारी दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि गश्ती के क्रम में उक्त व्यक्ति को हंगामा मचाते पकड़ा गया जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उस पर उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










