Jehanabad : शिविर में 20 बच्चों को दिया गया दिव्यांगता प्रमाणपत्र

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : शिविर में 20 बच्चों को दिया गया दिव्यांगता प्रमाणपत्र

दिव्यांगजनों को सामाजिक न्याय, सम्मान एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए 09 मई को हुलासगंज प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगता पहचान एवं प्रमाणीकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. दिव्यांगजनों को सामाजिक न्याय, सम्मान एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए 09 मई को हुलासगंज प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगता पहचान एवं प्रमाणीकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस विशेष शिविर में 20 दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें नवीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये. शिविर के माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन एवं यूडीआइडी पंजीकरण जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ करायी गयी. शिविर का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग की सहायक निदेशक माला कुमारी की देखरेख में किया गया. स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी बच्चों का विधिवत परीक्षण कर प्रमाण-पत्र जारी किया गया. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी के रूप में शिविर का समन्वय किया. आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां एवं विकास मित्रों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लाभुक बच्चों को शिविर स्थल तक पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन