Jehanabad : निर्बाध बिजली सप्लाइ के लिए मेंटेनेंस कार्य में जुटा विभाग

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : निर्बाध बिजली सप्लाइ के लिए मेंटेनेंस कार्य में जुटा विभाग

गर्मी के दिनों में हवा चलने पर भी उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिलते रहेगी उसके लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सभी जगहों पर मेंटेनेंस के कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. गर्मी के दिनों में हवा चलने पर भी उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिलते रहेगी उसके लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सभी जगहों पर मेंटेनेंस के कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. शहरी हो या ग्रामीण इलाका हर जगह पर जर्जर तार को बदलकर नये बिजली के तार लगाये जा रहे हैं. इसके साथ ही जहां पर बिजली के खंभा कमजोर हो चुका है, उन खंभा को भी बदलने का काम किया जा रहा है ताकि तेज हवा चलने पर भी जर्जर तार की वजह से फाल्ट नहीं लगे तथा बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो सके. ज्ञात हो कि गर्मी के दिनों में तेज हवा चलने पर जर्जर तार की वजह से एक दूसरे तार से स्पर्श कर जाने के बाद फाल्ट लग जाती है और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है लेकिन इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है. सभी जगह पर बिजली मिस्त्री द्वारा बिजली के पाल एवं खंभा की जांच कराया जा रहा है और जहां भी कमी दिख रहा है, उसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. उसके लिए मेंटेनेंस का कार्य कराया जा रहा है. मेंटेनेंस कार्य को लेकर विभाग द्वारा अभी बिजली आपूर्ति को कई जगह पर बाधित भी की जा रही है. कहीं पर चार घंटे तो कहीं पर 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति को बाधित कर बिजली के पोल एवं तार को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन