Jehanabad : अपराधियाें ने युवक को मारपीट कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : अपराधियाें ने युवक को मारपीट कर किया घायल

जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चिमनीपर गांव का रहने वाला युवक अर्जनाथ कुमार (26 वर्ष) को अपराधियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर .जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चिमनीपर गांव का रहने वाला युवक अर्जनाथ कुमार (26 वर्ष) को अपराधियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक अपने गांव के समीप स्थित मैदान में सिपाही बहाली के लिए दौड़ का प्रैक्टिस कर रहा था. इसी दौरान अपराधी वहां पहुंच गये तथा उसे मारपीट कर घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह सिपाही बहाली के लिए गांव के नजदीक स्थित मैदान में दौड़ का अभ्यास कर रहा था. इसी दौरान कुछ अपराधी प्रवृत्ति के युवक वहां पहुंचे तथा उसके साथ मारपीट किया. परिजनों का कहना था कि घायल युवक तथा उसके पिता द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के युवकों द्वारा किये जाने वाले गलत धंधे की शिकायत थाने में किया गया था जिससे वे खार खाये बैठे थे. मौका मिलते ही युवकों ने उसे मैदान में ही पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन