Jehanabad : हाइवा और कार के बीच हुई टक्कर, दोनों चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : हाइवा और कार के बीच हुई टक्कर, दोनों चालक फरार

इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर घोसी नहर फॉल के समीप शुक्रवार की अहले सुबह कार व हाइवा की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि कार चालक अपने कार लेकर काको थाना के अमथुआ गांव से शादी समारोह से वापस जा रहा था और हाइवा चालक हाइवा मिट्टी लेकर दक्षिण दिशा की ओर से उत्तर दिशा की आ रहा था,

विज्ञापन

घोसी.

इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर घोसी नहर फॉल के समीप शुक्रवार की अहले सुबह कार व हाइवा की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि कार चालक अपने कार लेकर काको थाना के अमथुआ गांव से शादी समारोह से वापस जा रहा था और हाइवा चालक हाइवा मिट्टी लेकर दक्षिण दिशा की ओर से उत्तर दिशा की आ रहा था, तभी घोसी- इस्लामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर घोसी नहर फॉल के समीप कार व हाइवा में टक्कर हो गयी जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की जानकारी पाकर घोसी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां कार चालक व हाइवा चालक अपने- अपने वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गये थे. क्षतिग्रस्त कार व हाइवा को घोसी थाना पुलिस जब्त कर घोसी थाने लायी है और इसकी छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन