ePaper

Jehanabad : सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर दौड़ा जहानाबाद

Updated at : 21 Mar 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर दौड़ा जहानाबाद

बिहार दिवस के अवसर पर जिले में मिनी मैराथन आयोजित की गयी जिसमें लोगों ने हर्ष व उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. डीएम अलंकृता पांडेय एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित यह मैराथन दौड़ कनौदी मोड़ से शुरू होकर गांधी मैदान में समाप्त हुई.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. बिहार दिवस के अवसर पर जिले में मिनी मैराथन आयोजित की गयी जिसमें लोगों ने हर्ष व उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. डीएम अलंकृता पांडेय एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित यह मैराथन दौड़ कनौदी मोड़ से शुरू होकर गांधी मैदान में समाप्त हुई. इस मैराथन की शुरुआत जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई. प्रतिभागियों द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर इस मैराथन को पूरा किया गया. बताते चलें कि मैराथन दौड़ में 16 वर्ष के आयु से अधिक के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों का जोश बढ़ाने एवं हौसला अफजाई के लिए डीएम एवं एसपी के साथ अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगाया. मिनी मैराथन में विजेताओं को डीएम तथा एसपी द्वारा ट्रॉफी एवं प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की गयी. इस मैराथन में पुरुष श्रेणी में प्रथम स्थान नीतीश कुमार, द्वितीय स्थान सुरेंद्र कुमार एवं तृतीय स्थान सौरव राज ने प्राप्त किया. महिला श्रेणी में डाली कुमारी ने प्रथम स्थान, गूंजा कुमारी ने द्वितीय तथा स्वीटी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अतिरिक्त प्रथम 25 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही डीएम द्वारा सभी प्रतिभागियों को मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया गया. साथ ही अपील की गई के वे नशे जैसे सामाजिक दुष्प्रभाव से स्वयं को पृथक कर उज्ज्वल एवं विकसित बिहार बनाने में सहयोग करे और जिले की प्रगति का हिस्सा बने. इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आम जनों से अपील की गई कि 22 मार्च 2025 को बिहार दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर के हिस्सा बनें. रक्तदान एक सर्वश्रेष्ठ दान है. इस अवसर पर डीडीसी धनंजय कुमार, एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद, एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, एसडीपीओ राजीव रंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातयात, पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना, जिला पंचायती राज पदाधिकरी धनंजय त्रिपाठी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पूनम कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण माला कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी शिल्पी आनंद, वरीय उपसमाहर्मा होमा इरफान, वरीय उप समाहर्ता, नेहा कुमारी , जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन