Jehanabad : होली खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : होली खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, केस दर्ज

सिकरिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में होली खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई. मारपीट को लेकर मखदुमपुर के रहने वाले श्याम निवास कुमार ने स्थानीय थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. सिकरिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में होली खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई. मारपीट को लेकर मखदुमपुर के रहने वाले श्याम निवास कुमार ने स्थानीय थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि बीते दिन गांव के पवन कुमार, विनय कुमार पासवान मुझे जबरदस्ती होली खेलने के लिए कहा पर मैं होली खेलने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर पवन कुमार लाठी से मार कर सिर फोड़ दिया एवं विनय पासवान रॉड से मारकर हाथ तोड़ दिया. हो-हल्ला होने पर ग्रामीण बीच-बचाव किया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. छापेमारी में दो आरोपित गिरफ्तार मखदुमपुर. पुलिस ने चन्दई गांव में छापेमारी कर मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने चन्दई गांव में छापेमारी कर मारपीट के आरोपी गोविंदा कुमार एवं रमेश पासवान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन