Jehanabad : पुलिस लाइन में सिपाही ने गोली मार की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पुलिस लाइन में सिपाही ने गोली मार की आत्महत्या

जिले में 20 दिनों के अंतराल पर पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या कर ली है. इस बार कोर्ट में तैनात पुलिस के जवान विनोद चौधरी ने बीती रात पुलिस लाइन में सरकारी हथियार से अपने को गोली मार आत्महत्या कर ली. मृत पुलिस के जवान गया जिले के परैया थाना अंतर्गत रामडीह गांव के रहने वाला बताया जाता हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले में 20 दिनों के अंतराल पर पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या कर ली है. इस बार कोर्ट में तैनात पुलिस के जवान विनोद चौधरी ने बीती रात पुलिस लाइन में सरकारी हथियार से अपने को गोली मार आत्महत्या कर ली. मृत पुलिस के जवान गया जिले के परैया थाना अंतर्गत रामडीह गांव के रहने वाला बताया जाता हैं. यह घटना तब हुई, जब शनिवार को ड्यूटी खत्म कर पुलिस के जवान अपने बैरक में आराम करने गये थे. घटना देर रात करीब 3 बजे सुबह की बतायी जाती है, जहां रविवार को किसी सिपाही ने उनके कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो पाया कि वह खून से लतपथ पड़े हैं. सिपाही ने घटना की जानकारी अन्य साथी एवं पुलिस पदाधिकारी को दी. सरकारी हथियार से जवान की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ राजीव कुमार, इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की. जवान की आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत जवान की पत्नी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी जिनका इलाज पटना से लेकर भेलौर तक कराया गया था लेकिन 17 मार्च को इलाज के क्रम में निधन हो गया तब से वह काफी परेशान दिख रहे थे और हमेशा गुमसुम रहते थे. जवान ने कंठ में गोली मार ली है जिससे आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि आत्महत्या में बड़े हथियार का प्रयोग किया गया है. फिलहाल इंसास राइफल से गोली मार आत्महत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. मृतक 2011 बैच के सिपाही थे. एसएफफल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर रही जांच-पड़ताल जवान की आत्महत्या के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसएफएल की टीम को भी बुलाया गया है जहां फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्रित किये हैं. इधर, जिले की पुलिस ने घटनास्थल एवं जांच-पड़ताल का वीडियोग्राफी भी कराया है. बताया जाता है कि मृत पुलिस के जवान की तीन बेटी व एक बेटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन