Jehanabad : जनता दरबार में आये 73 आवेदन, कई का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : जनता दरबार में आये 73 आवेदन, कई का हुआ निष्पादन

समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार एडीएम ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार एडीएम ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये नागरिकों ने अपनी 73 समस्याएं, आवेदन जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किये. इनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जटिलताएं, बंदोबस्त एवं भूमि-अर्जन, वृद्धावस्था पेंशन, विद्युत आपूर्ति, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, श्रमिक पंजीकरण, सेवांत लाभ, नल जल योजना आदि से संबंधित विषय शामिल रहे. अपर समाहर्ता द्वारा सभी आवेदनों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गयी और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित कर समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी आवेदनों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम के बाहर आने वाली समस्याओं को भी शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. इस मौके पर अपर समाहर्ता के साथ सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी, भूमि सुधार उप समाहर्ता चांदनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता कंचन झा, वरीय उप समाहर्ता नेहा, वरीय उप समाहर्ता होमा इरफान सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन