Jehanabad : जनता दरबार में आये 69 मामले, डीएम ने निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : जनता दरबार में आये 69 मामले, डीएम ने निष्पादन का दिया निर्देश

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये नागरिकों ने अपनी 69 समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किये. इनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जटिलताएं, बंदोबस्त एवं भूमि-अर्जन, वृद्धावस्था पेंशन, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, श्रमिक पंजीकरण, सेवांत लाभ, नल जल योजना आदि से संबंधित विषय शामिल रहे. डीएम द्वारा सभी आवेदनों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गयी और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित कर समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी आवेदनों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम के बाहर आने वाली समस्याओं को भी शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. जनता दरबार के दौरान ग्राम लालाचक (प्रखंड काको) निवासी जूली कुमारी की वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें खाते की तकनीकी समस्या के कारण भुगतान अवरुद्ध था. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक पूनम कुमारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और शिकायतकर्ता का पेंशन भुगतान पुनः प्रारंभ कर दिया गया. इस मौके पर एडीएम ब्रजेश कुमार, एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ धनंजय त्रिपाठी, आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रचना, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिता सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पूनम कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन