भानेबिगहा में डायरिया से मासूम की गयी जान

रविवार को मखदुमपुर प्रखंड के भानेबिगहा गांव में डायरिया की प्रकोप से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक भानेबिगहा गांव निवासी राजकुमार का पांच वर्षीय पुत्र डब्ल्यू कुमार बताया जाता है.
मखदुमपुर. रविवार को मखदुमपुर प्रखंड के भानेबिगहा गांव में डायरिया की प्रकोप से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक भानेबिगहा गांव निवासी राजकुमार का पांच वर्षीय पुत्र डब्ल्यू कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार भानेबिगहा गांव निवासी राजकुमार का पुत्र डायरिया के प्रकोप में आ गया, जिसे देख रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया था. सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई है. बताते चलें कि इन दिनों प्रखंड में डायरिया अपना पैर पसार लिया है. प्रखंड के चामूबिगहा, मखदूमपुरडीह समेत कई गांव से प्रतिदिन डायरिया के मरीज रेफरल अस्पताल पहुंच रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










