Jehanabad : करपी में दिनदहाड़े मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 17.66 लाख रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : करपी में दिनदहाड़े मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 17.66 लाख रुपये की चोरी

्थानीय थाना मुख्यालय के करपी शहरतेलपा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से चोरों ने शनिवार को दोपहर 1:27 बजे रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

करपी

. स्थानीय थाना मुख्यालय के करपी शहरतेलपा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से चोरों ने शनिवार को दोपहर 1:27 बजे रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया. बैंक कैशियर शशांक शिवम ने बताया कि बैग में 17 लाख 66 हजार 840 रुपये रखे हुए थे. बैंक का लिंक फेल हो गया था. कैश केबिन में बैग में रखा रुपये छोड़कर बगल में जाकर औरंगाबाद आइटी सेल से लिक के संबंध में बात कर रहे थे. कैश केबिन में सिर्फ छिटकिली लगा हुआ था. इसी बीच मौका देखकर चोर कैस केबिन में घुसकर रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गये. कैशियर जब वापस कैश केबिन में आये, तो चोरी की घटना की जानकारी हुई. इसके बाद इसने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी. शाखा प्रबंधक रामबली प्रसाद घटना के समय अरवल जिला मुख्यालय किसी काम से गये हुए थे. शाखा प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को 12:45 पर तीन संदिग्ध युवक बैंक में प्रवेश किया तथा कैश काउंटर की निगरानी करने लगे. इसी बीच जब कैशियर अपने केबिन से निकलकर लिंक के संबंध में आईटी सेल से बात कर रहे थे. इस वक्त चोरों ने रुपए से भरा थैला लेकर भाग निकला. शाखा प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को ही बाहर से कैश बैंक में आया था. शेष राशि पहले की थी. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन संदिग्ध बैंक में देखे गए, जिन्होंने 1:27 पर घटना को अंजाम दिया. 15 मिनट बाद जब कैशियर अपने केबिन में आये, तो चोरी की घटना की जानकारी मिली. इसी वक्त रुपये गिनने वाली मशीन को ठीक करने मैकेनिक आए हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार सिंह, पुलिस बल के साथ बैंक में पहुंचे तथा मामले की जांच की. थानाध्यक्ष के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक से रुपए चोरी होने के बाद सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन