Jehanabad : टेंपो में सवार महिला का पर्स काटने वाली रांची की चार महिलाएं पकड़ी गयी

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : टेंपो में सवार महिला का पर्स काटने वाली रांची की चार महिलाएं पकड़ी गयी

नगर थाने की पुलिस ने ऑटो सवार महिला का पॉलीथिन काट पैसा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने टेंपो पर सवार चार संदिग्ध महिला समेत पांच को पकड़ा है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने ऑटो सवार महिला का पॉलीथिन काट पैसा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने टेंपो पर सवार चार संदिग्ध महिला समेत पांच को पकड़ा है. पकड़ी गयी सभी महिला झारखंड के रांची की बताई जाती है जो जहानाबाद में रहकर फेरी का काम करती है एवं गांव-शहर में घूम-घूम कर साड़ी बेचती है. बताया जाता है कि काको थाना क्षेत्र के गोलकपुर की रहने वाली महिला राधा देवी अपने संबंधी के घर खालिसपुर से शनिवार को जहानाबाद पहुंची थी, जहां टेंपो पर सवार होकर स्टेशन से अरवल मोड़ की ओर आ रही थी. इसी क्रम में महिला को अहसास हुआ कि उसका पॉलीथिन कोई काट रहा है. इसके बाद महिला ने शोर-शराबा शुरू कर दिया. महिला की शोर सुन कर अरवल मोड़ के समीप आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई तथा इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध चार महिला समेत पांच को पकड़कर थाने ले गई है, जहां पूछताछ की जा रही है. ऑटो सवार महिला ने फेरी देने वाले महिलाओं पर पॉलीथिन काट कर 3900 निकाल लिए जाने का आरोप लगा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन