ePaper

Jehanabad : टेंपो और पिकअप वैन की टक्कर में पांच लोग घायल

Updated at : 07 Sep 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : टेंपो और पिकअप वैन की टक्कर में पांच लोग घायल

शकुराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद कुर्था मुख्य सड़क मार्ग पर बल्दैया नदी पुल से दो सौ मीटर दूर पश्चिम रविवार की रात टेंपो और पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गया जिसमें टेंपो पर सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गये़

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद कुर्था मुख्य सड़क मार्ग पर बल्दैया नदी पुल से दो सौ मीटर दूर पश्चिम रविवार की रात टेंपो और पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गया जिसमें टेंपो पर सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गये. गाड़ी असंतुलित होकर रोड किनारे गड्ढे में फेंका गयी. घायल व्यक्तियों में उचिटा गांव निवासी रविंद्र यादव साधु यादव अखिलेश यादव के पुत्र सहित पांच लोग शामिल हैं. सभी घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस ने रतनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया जहां से विशेष इलाज हेतु उसे पटना रेफर कर दिया गया है. हालत नाजुक बताया जा रहा है. मालूम हो की उचिटा गांव निवासी घायल रविंद्र यादव साधु यादव नवल यादव अखिलेश यादव के पुत्र सहित पांच लोग यज्ञ का चंदा कर शकूराबाद से अपने गांव उचिटा लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकप भान ने सामने से जोरदार ठोकर मार दिया फिलहाल दोनों वाहन को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन