किसानों को सभी जगहों पर मिल रहा है उर्वरक

Updated:
विज्ञापन
किसानों को सभी जगहों पर मिल रहा है उर्वरक

जिले में खाद की दिक्कत कहीं भी नहीं है. किसानों को हर जगह सुलभ तरीके से खाद उपलब्ध हो जा रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. जिले में खाद की दिक्कत कहीं भी नहीं है. किसानों को हर जगह सुलभ तरीके से खाद उपलब्ध हो जा रही है. दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद किसानों को खेतों में खाद डालने की आवश्यकता आन पड़ी है लेकिन खाद के लिए किसानों को कहीं भी भटकना नहीं पड़ रहा है. किसान अपना-अपना आधार कार्ड लेकर उर्वरक दुकान पर पहुंच रहे हैं. किसानों के पहुंचते ही उर्वरक विक्रेता उनसे आधार कार्ड लेकर पॉश मशीन में लगा देते हैं. उसके बाद उनसे खाद का हिसाब कर राशि लेकर उनको खाद उपलब्ध करा दे रहे हैं जिससे किसानों को काफी राहत मिल रही है. ज्ञात हो कि जब धान के फसल का पीक सीजन रहता था तो पहले किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ता था. यहां तक कि उर्वरक दुकानों पर किसानों की लंबी कतार लग जाती थी. इस साल भी कई जिले में खाद को लेकर हाहाकार मची हुई है लेकिन जिले में किसानों के लिए राहत की बात यह है कि खाद के लिए कहीं भी किल्लत नहीं है और किसानों को आसानी तरीके से खाद उपलब्ध हो जा रही है. विभाग कर रही है निगरानी जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक दुकानों पर खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए निगरानी टीम की गठन की गयी थी. निगरानी टीम द्वारा उर्वरक दुकानों की सतत निगरानी की जा रही है. निगरानी टीम में शामिल सदस्य उर्वरक दुकानों पर प्रतिदिन जाकर उनका स्टॉक पंजी, उठाव एवं वितरण पंजी के साथ गोदाम का मुआयना कर रहे हैं तथा प्रतिदिन कितने खाद की बिक्री हो रही है, उसका भी हिसाब ले रहे हैं. निगरानी टीम द्वारा की जा रही सतत निगरानी का परिणाम यह है कि जिले में इस साल कहीं भी खाद की कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिल पा रही है जिससे किसानों को काफी राहत मिल रही है. क्या कहते हैं अधिकारी जिले में कहीं भी खाद की दिक्कत नहीं है. हर जगह पर खाद उपलब्ध है. सभी प्रखंडों में उर्वरक का आवंटन कर दिया गया है. जिले में जितनी खाद की आवश्यकता थी, उतना आवंटन आ चुका है. एक-दो दिनों में और भी खाद आने वाला है. संभावना, जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन