खाद की किल्लत और वितरण में धांधली पर भड़के किसान, जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग किया जाम

Updated:
विज्ञापन
खाद के लिए सड़क जाम कियें किसान | Prabhat Khabar Network

खाद के लिए सड़क जाम करते किसान | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद में खाद की किल्लत और वितरण में धांधली को लेकर किसानों का गुस्सा भड़क उठा. सैकड़ों किसानों ने जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद जिले में खाद की किल्लत और वितरण में कथित अनियमितता से नाराज किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा. खाद नहीं मिलने और वितरण काउंटर अचानक बंद किए जाने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने नगर थाना क्षेत्र के संग्रहालय के समीप जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पारदर्शी तरीके से खाद वितरण की मांग की.

सुबह चार बजे से लाइन में लगे रहे किसान

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के सुबह से ही जहानाबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों किसान संग्रहालय के पास स्थित खाद वितरण केंद्र पर कतार में खड़े थे. घंटों इंतजार के बाद अचानक काउंटर बंद कर दिए जाने से किसान भड़क उठे और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

कालाबाजारी और धांधली का लगाया आरोप

प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप था कि खाद वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली और कालाबाजारी हो रही है. आम किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही, जबकि बिचौलियों और रसूखदारों को बैकडोर से ऊंचे दाम पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है. किसानों का कहना था कि फसलों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है और समय पर यूरिया व डीएपी नहीं मिलने से पूरी फसल प्रभावित हो सकती है.

दो घंटे तक ठप रहा आवागमन

सड़क जाम के कारण जहानाबाद-घोसी मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. दोनों ओर बस, ट्रक, ऑटो और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ जाम

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और खाद वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा सभी पात्र किसानों को क्रमबद्ध तरीके से खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया और मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन