घोसी के आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षिका नीला कुमारी को दी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन
विदाई देते | Prabhat Khabar Network

घोसी के आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षिका नीला कुमारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनके शैक्षणिक योगदान और समर्पण को याद किया गया।

विज्ञापन

Jehanabad News: नगर पंचायत घोसी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षिका नीला कुमारी के सम्मान में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र शर्मा ने की.

अंगवस्त्र और सम्मान-चिन्ह देकर किया सम्मानित

समारोह की शुरुआत अतिथियों और शिक्षकों के स्वागत के साथ हुई. इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से नीला कुमारी को अंगवस्त्र एवं सम्मान-चिन्ह भेंट कर उनके शैक्षणिक योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में रही अहम भूमिका

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीला कुमारी ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया. उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों का भी पाठ पढ़ाया.

वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रही है.

विद्यालय परिवार हमेशा रखेगा याद

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र शर्मा ने कहा कि नीला कुमारी ने विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनकी कार्यशैली, समयपालन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगा.

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा और उनके उज्ज्वल, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करता है.


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन