ePaper

Jehanabad : संदिग्ध लोगों से सामान खरीदते वक्त एहतियात बरतें जेवर विक्रेता : थानाध्यक्ष

Updated at : 20 Sep 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : संदिग्ध लोगों से सामान खरीदते वक्त एहतियात बरतें जेवर विक्रेता : थानाध्यक्ष

संदिग्ध ग्राहकों से सोने व चांदी के जेवर खरीदते समय पूरी तरह से जांच-परख कर लें, तभी जेवर दुकानदार जेवर खरीदे ताकि आने वाले दिनों में दुकानदारों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े

विज्ञापन

कुर्था

. संदिग्ध ग्राहकों से सोने व चांदी के जेवर खरीदते समय पूरी तरह से जांच-परख कर लें, तभी जेवर दुकानदार जेवर खरीदे ताकि आने वाले दिनों में दुकानदारों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े. उक्त बातें शनिवार को कुर्था थाने में आयोजित जेवर विक्रेताओं के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने कही. साथ ही उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि असामाजिक तत्व के लोग चोरी के सामान किसी भी जेवर दुकान में जाकर बेच देते हैं लेकिन जब उस मामले का खुलासा होता है कि यह जेवर चोरी का है तब दुकानदार को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. साथ ही पुलिस को भी मजबूरन दुकानदार से जेवर चोरी के मामले को लेकर जांच में सहयोग मांगी जाती है जिससे एक तरफ जहां दुकान पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो दूसरी तरफ पुलिस कर्मियों को भी बेवजह परेशान होने पड़ते हैं. ऐसे में सभी जेवर दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि जो भी सोने व चांदी के सामान दुकान में बेचने आते हैं और लगे कि वह व्यक्ति संदिग्ध है तो वैसे लोगों को आधार कार्ड लिए बगैर उनसे सामान की खरीदारी न करें. साथ ही दुकानों में एक डायरी रखें, जिसमें सामान बेचने वाले लोगों की विवरणी अंकित करें, ताकि आने वाले दिनों में अगर कोई परेशानी हो तो आसानी से वैसे लोगों को चिन्हित किया जा सके और जेवर व्यवसायियों को भी बेवजह परेशान न होना पड़े. वहीं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव का दशहरा महापर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी जेवर दुकानदार अपने-अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे रखें, ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना कमरे में कैद हो सके. साथ ही दुकान में आने-जाने वाले लोगों की भी निगरानी कैमरे से हो सके. इस मौके पर जेवर विक्रेता दीपक स्वर्णकार, शिवनाथ स्वर्णकार, राजेश स्वर्णकार, अरुण स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार, अनुज स्वर्णकार, पप्पू स्वर्णकार, सन्नी स्वर्णकार समेत दर्जनों की संख्या में स्वर्ण व्यवसायी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन