ePaper

Jehanabad : वैश्य-अति पिछड़ा एकता मंच की बैठक में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Updated at : 15 Sep 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : वैश्य-अति पिछड़ा एकता मंच की बैठक में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

वैश्य अति पिछड़ा एकता मंच के द्वारा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर बैठक किया जा रहा है. इसी क्रम मे सोमबार को कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कुर्था

. वैश्य अति पिछड़ा एकता मंच के द्वारा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर बैठक किया जा रहा है. इसी क्रम मे सोमबार को कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता शंकर साव ने किया. मंच का संचालन बलीराम चन्द्रवंशी ने की. मुख्य अतिथी वैश्य-अतिपिछड़ा एकता मंच के अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चन्द्रवंशी, संरक्षक सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, संयोजक कामेश्वर ठाकुर तथा पूर्व मुखिया अरविन्द निषाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की वैश्य-अति पिछड़ा समाज राजनीतिक की मुख्य धुरी है. राजनीतिक मे प्रखर नेतृत्व नहीं होने के कारण अरवल कुर्था मे आजादी बाद आजकल कोई विधायक नहीं बन पाया है, इसलिए इस बार वैश्य- अतिपिछड़ा एकता मंच के बैनर तले दोनो विधानसभा में वैश्य-अतिपिछड़ा के समाज का योग्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में आयेगा. आगे कहा कि राजनीतिक से ही वैश्य व अति पिछड़ा समाज का सर्वांगीण विकास होगा. जो-जो समाज राजनीति पर कब्जा जमाये हैं उसका विकास निश्चित हुआ है, इसलिए वैश्य अति पिछड़ा का युवा वर्ग राजनीतिक में आगे आये. वैश्य अति पिछड़ा राजनीतिक से वंचित समाज है. बैठक मे मुख्य रुप से सचिव विमल ठाकुर, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील साव, नंदकिशोर चंद्रवंशी, मुकेश साव थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन