जहानाबाद में 7.783 मेगावाट का सोलर प्लांट तैयार, किसानों को दिन में मिलेगी निर्बाध बिजली, ग्रिड पर भी घटेगा लोड

Updated:
विज्ञापन
7.783 मेगावाट का सोलर प्लांट

7.783 मेगावाट का सोलर प्लांट

जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड में 32 एकड़ में 7.783 मेगावाट का आधुनिक सोलर प्लांट स्थापित हो गया है. यह परियोजना किसानों को दिन में सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी और जिले की बिजली व्यवस्था को सुधारेगी.

विज्ञापन

Jehanabad Solar Power Plant : जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के चरूई गांव में 32 एकड़ क्षेत्र में स्थापित 7.783 मेगावाट क्षमता वाले ग्रिड-कनेक्टेड सोलर प्रोजेक्ट का जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए परियोजना को निर्धारित समय पर चालू करने का निर्देश दिया.

Jehanabad News : 32 एकड़ में तैयार हुआ आधुनिक सोलर प्लांट

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, विद्युत ने जिला पदाधिकारी को बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अंतिम तकनीकी सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोलर प्लांट से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. यह परियोजना प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान और हरित ऊर्जा मिशन को मजबूत करेगी.

किसानों को दिन में मिलेगी निर्बाध बिजली

जिला पदाधिकारी ने बताया कि कृषि फीडर स्तर पर सौर ऊर्जा उपलब्ध होने से किसानों को दिन के समय सिंचाई के लिए बिना रुकावट बिजली मिलेगी. इससे कृषि कार्य आसान होंगे और बिजली बिल का बोझ भी कम होगा.

मुख्य ग्रिड पर घटेगा लोड, सुधरेगी बिजली व्यवस्थ

इस परियोजना से जिले की कुल बिजली आवश्यकता का लगभग 5 प्रतिशत स्थानीय स्तर पर पूरा किया जा सकेगा. इससे मुख्य ग्रिड पर दबाव कम होगा, ट्रांसमिशन लॉस में कमी आएगी और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज संबंधी समस्याओं में भी सुधार होगा.

हरित ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

7.783 मेगावाट क्षमता वाला यह सोलर प्लांट कार्बन उत्सर्जन कम करने और बिहार सरकार के हरित ऊर्जा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के संचालन के दौरान सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी, अभियंता और कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन