ePaper

शाही कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं श्रद्धालु

Updated at : 13 Jan 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
शाही कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं श्रद्धालु

इन दोनों प्रमुख पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. जिले के बहुत से श्रद्धालु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करते हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद. इन दोनों प्रमुख पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. जिले के बहुत से श्रद्धालु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करते हैं. वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान करने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है. पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने वाले लोग रविवार के शाम से ही पटना जा रहे हैं. वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान करने वाले लोग सोमवार को पटना की ओर रवाना हो रहे हैं. इनमें ज्यादातर लोग ट्रेनों से ही सफर करते हैं जिसके कारण ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गई है. गंगा स्नान करने वाले लोग गंगा स्नान के बाद पटना में ही मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाएंगे. वहीं प्रयागराज में कुंभ स्नान भी शुरू हो गया है. जिले के बहुत सारे लोग मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज में कुम्भ के शाही स्नान के लिए रविवार को प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं. इसके कारण भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है.

दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए राजनीतिक दलों के नेता

कुर्था. मानिकपुर बाजार निवासी भाजपा के दिवंगत नेता लाला साव के पुत्र भाजपा नेता राकेश कुमार के द्वारा मकर संक्रांति को लेकर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की. इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है, जो पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है. इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन से ऋतु परिवर्तन की शुरुआत भी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन