Jehanabad : डीयू छात्र संघ चुनाव में अभाविप की जीत पर मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : डीयू छात्र संघ चुनाव में अभाविप की जीत पर मनाया जश्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में अभाविप को प्राप्त हुई प्रचंड विजयी पर समस्त कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ खुशी जाहिर किया. इस संबंध में जिला संयोजक अमर कृति ने बताया कि यह विजयी केवल एक संगठनात्मक उपलब्धि नहीं बल्कि देश भर के विद्यार्थियों के परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है.

विज्ञापन

अरवल. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में अभाविप को प्राप्त हुई प्रचंड विजयी पर समस्त कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ खुशी जाहिर किया. इस संबंध में जिला संयोजक अमर कृति ने बताया कि यह विजयी केवल एक संगठनात्मक उपलब्धि नहीं बल्कि देश भर के विद्यार्थियों के परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है.

इस गौरवपूर्ण क्षण में विशेष उल्लेखनीय है कि 30 वर्षों के बाद बिहार की बेटी हमारी बहन दीपिका झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित और राष्ट्रीय महत्व के मंच पर परिषद का प्रतिनिधित्व किया. बहन दीपिका ने इस अवसर को केवल अवसर न बनाकर उसे ऐतिहासिक विजयी में परिवर्तित कर पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि समस्त देश को गौरवान्वित किया है. विभाग संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि यह विजय केवल दिल्ली विश्वविद्यालय की विजयी नहीं, बल्कि यह परिषद के कार्यकर्ताओं के सामूहिक श्रम, विद्यार्थियों के अटूट विश्वास और राष्ट्रहित में शिक्षा के संकल्प की जीत है. दिल्ली विश्वविद्यालय की यह विजय अनेक मायनों में ऐतिहासिक है. इस जीत ने दिल्ली विश्वविद्यालय को इन कुचक्रों से मुक्त कर प्रगति और प्रतिष्ठा के एक नए युग की शुरुआत दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन